logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झारखंड पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

जमशेदपुर/रांची : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड आगमन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा सुंदरनगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष तथा भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा "पप्पू" ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
अनमोल वर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती और बाबा बैद्यनाथ धाम की कर्मभूमि झारखंड में राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन भाजपा संगठन के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के पैतृक आवास कुच्चू में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाग लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
इस दौरान अनमोल वर्मा ने कहा कि नितिन नवीन का यह झारखंड प्रवास संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई मजबूती प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार होगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में भाजपा अपनी संगठनात्मक ताकत को और मजबूत करेगी तथा राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर जनसेवा और विकास के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और राज्य की जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

3
67 views

Comment