प्रतापगढ़: पेट दर्द से पीड़ित मुन्ने तिवारी की मौत अस्पताल जाते समय
प्रतापगढ़ (पृथ्वीगंज): प्रतापगढ़ जनपद के पृथ्वीगंज नगर पंचायत के पूरेगणपत क्षेत्र में मुन्ने तिवारी नामक व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब हो गई और उन्हें तेज पेट दर्द हुआ।
परिजन मुन्ने तिवारी को उपचार के लिए तुरंत प्रतापगढ़ जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। इस अचानक हुई घटना से परिवार में शोक का माहौल बन गया और पूरे क्षेत्र में दुःख की लहर फैल गई।