logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाली अधिकमास नगर परिक्रमा में आठ वर्ष से 80 वर्ष के बुजुर्ग ले रहे हैं श्रद्धा भक्ति से भाग।

पाली अधिकमास नगर परिक्रमा में आठ वर्ष से 80 वर्ष के बुजुर्ग ले रहे हैं श्रद्धा भक्ति से भाग।

पाली सोमवार 8 जून अधिक मास धर्मार्थ संस्थान की अधिकमास नगर परिक्रमा सोमनाथ महादेव मंदिर से निर्धारित समय 9:21 बजे संत सुरजनदास महाराज के नैतृत्व में पंडित शंभुलाल शर्मा केलाश टवाणी हिरालाल व्यास नेमीचंद देवड़ा दिनेश दवे विजय राज सोनी दोलतराम पटेल सोनाराम पटेल जयनारायण अरोड़ा कुशल देवड़ा आदि की अगुवाई में रवाना हुई जिसमें आठ वर्ष के बालक बालिका से 80 वर्ष के बुर्जुगों की श्रद्धा और उत्साह अपार था। भीषण गर्मी के बावजूद पदयात्रा के प्रति भक्तों का धर्म भाव और आस्था गजब की है पुछने पर एक बुजुर्ग महिला और पुरुष ने बताया कि ऐसी पदयात्रा का पूण्य से मिलता है जी। हर हर महादेव।

परिक्रमा रवाना होने से पूर्व सुबह नो बजे तक बड़ी संख्या में भक्तजन परिक्रमा में भाग लेने पहुंचे जो सुरजपोल से सोमनाथ मंदिर के रास्ते दोनों तरफ बैठकर इन्तजार करते रहे । निर्धारित समय पर पदाधिकारियों की मोजूदगी में पदयात्रा रवाना हुई तो सडक के दोनों और बैठे पदयात्री खड़े होकर हर हर महादेव जय श्री राम के नारों से जयघोष करते हुए झंडे के पीछे आकर अनुशासन वद्ध चलने लगें। महिलाए डीजे पर बजने वाले भजनों पर भक्तिभाव से नृत्य करती हुई और रास्ते में आने वाले विभिन्न देवी देवताओं के मंदिरो के दर्शन करते हूए निर्धारित समय 5 बजे तक मानपुरा भाकरी पहुंचे।

पदयात्रियों का घाची समाज, प्रजापति समाज, श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज, नामदेव छीपा समाज, राजपुरोहित समाज, लखारा समाज, सिखवाल समाज, खटीक समाज और मेवाड़ा समाज सहित विभिन्न समाज संस्थाओं द्वारा शर्बत, ज्यूस, शिकंजी, छाछ पिला कर और कुछ केला, चाकलेट, बिस्कुट ठंडे पानी की बोतलें एवं पंखी वितरण कर तथा पुष्पवर्षा कर पदयात्रीयो का स्वागत सत्कार किया गया।

महामंत्री केलाश टवाणी ने बताया कि मानपुरा भाकरी स्थित विश्राम स्थल पर 6 बजे सुन्दर काण्ड का पाठ और रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया। पदयात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के लिए 10/- में भोजन 10/- में मिठाई दो बालूशाही 5/- में कोपता और 2/- में चाय तथा 2/- में छाछ उपलब्ध कराई जा रही है।

रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली

29
2048 views

Comment