धार: भोजशाला में मां वाग्देवी की प्रतिमा रखे जाने का मामला
धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर में शनिवार को मां वाग्देवी की अष्टधातु की प्रतिमा चुपके से रखे जाने की घटना सामने आई। प्रशासन ने इस घटना के बाद परिसर में सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी है और तुरंत प्रतिमा को हटा दिया गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रतिमा को परिसर में कौन लेकर आया था।
रविवार को गर्भगृह में मां वाग्देवी का प्रतीकात्मक स्वरूप पूर्व की भांति स्थापित था और पूजा-अर्चना की गई। शनिवार की घटना पर कोई जिम्मेदार अधिकारी बयान देने को तैयार नहीं है। एएसआई अधिकारी प्रशांत पाटनकर ने अधिकृत बयान देने से इंकार कर दिया। एसपी सचिन शर्मा ने कहा कि प्रतिमा रखने या न रखने की कोई गाइडलाइन नहीं है और शिकायत की वैधता नहीं है।