उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ से अभिषेक भारती की मुलाकात
विशेष रिपोर्ट - शहाबुद्दीन अली अहमद
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक भारती ने मुलाकात की। अभिषेक भारती वर्तमान में औरैया जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले में हुए कई खुलासे के मामलों को जानने के बाद अभिषेक भारती की प्रशंसा की और कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी अभिषेक भारती ने शासन के निर्देशों का पालन करते हुए बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था बनाए रखने और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा न जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सीएम को उनकी तस्वीर की एक सीनरी भी भेंट की।