दिल्ली में इंडिया गठबंधन की लोकसभा चुनाव से पहले प्रथम बैठक
दिल्ली: इंडिया गठबंधन की लोकसभा चुनाव से पहले प्रथम बैठक सम्पन्न हुई जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सोनिया गांधी समेत कुल 23 दलों के बड़े नेता शामिल हुए। शिवसेना के उद्दव ठाकरे और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी ऑनलाइन उपस्थित थे। बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई और वोट चोरी के विरोध में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया।
इंडिया गठबंधन ने बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने पर जोर दिया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में NEET और CBSE परीक्षाओं में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए हर दो महीने में गठबंधन की बैठक करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल सत्ता की नहीं बल्कि संविधान की रक्षा, गरीबों की सुरक्षा और छात्रों के भविष्य की लड़ाई है। यह सभी दल अब भाजपा के खिलाफ एक साथ काम करेंगे।