logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरैना: जिला के सभी ICT Instructors ने Education 3.0 GFMS पोर्टल में श्रेणी सुधार की मांग की कलेक्टर महोदय जी को दिया ज्ञापन।।

मुरैना (म.प्र.) : जिले के समस्त ICT Instructor (SSS-2 IT) ने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर Education 3.0 GFMS पोर्टल पर SSS-2 IT पद को "वर्ग-3" के बजाय "वर्ग-2" में पुनः दर्शाने की मांग की। उन्होंने बताया कि यह पद पहले सदैव "वर्ग-2" में था, परंतु नए पोर्टल पर इसे "वर्ग-3" में दिखाया जा रहा है, जिससे सेवा अभिलेखों की शुद्धता और वरिष्ठता एवं पदोन्नति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है।

ICT Instructors ने कहा कि यदि यह परिवर्तन तकनीकी त्रुटि से हुआ है तो इसे तत्काल सुधारना चाहिए, अन्यथा यदि सक्षम प्राधिकारी के आदेश से है तो संबंधित आदेश सार्वजनिक किए जाएं। उन्होंने अपनी अन्य लंबित मांगों के समाधान की भी अपील की। इस मौके पर जिले के कई ICT Instructor एकजुट होकर उपस्थित थे।रिपोर्टर : अनिल कुमार कुशवाह
AIMA मीडिया, मुरैना (मध्य प्रदेश)
मो. 9340662713

56
5369 views

Comment