logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहराइच मे पुलिस भर्ती की लिखित परिच्छा मे केंद्र का निरिक्षण किया पुलिस अधीछक ने

**प्रेस नोट**
जनपद बहराइच
08.06.2026

**पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा (द्वितीय पाली) के दौरान परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।**

दिनांक 08.06.2026 को पुलिस अधीक्षक बहराइच *श्री विश्वजीत श्रीवास्तव* द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांक 08, 09 एवं 10 जून 2026 को आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती लिखित परीक्षा के सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन संचालन के दृष्टिगत द्वितीय पाली में जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर *श्री आयुष विक्रम सिंह* एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण *श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी* उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा *किसान पी.जी. कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गेंदघर तथा आज़ाद इंटर कॉलेज, चाँदपुरा* परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, चेकिंग व्यवस्था, परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया गया।

साथ ही केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया तथा तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि, साल्वर गैंग अथवा नकल माफियाओं पर सतत निगरानी रखी जाए। परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात है तथा पीआरवी-112 लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है।

मीडिया सेल, बहराइच

5
68 views

Comment