गोंडा: भ्रष्टाचार और शिकायतों को लेकर प्रशासन पर सवाल
गोंडा: चंदपुर ब्लॉक परासपुर तहसील के ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का पुराना मामला सामने आया है। प्रधान सचिव और अधिकारियों की मिलीभगत से यहां खुलेआम लूट की घटनाएं हो रही हैं। डीएम, डीपीआरओ और सीडीओ भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
2022 से लेकर अब तक की गई शिकायतों में सचिव से लेकर डीपीआरओ तक ने गलत रिपोर्ट प्रस्तुत की है। आरटीआई के जवाब भी नहीं दिए जा रहे हैं, जिससे प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।