logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिथौरागढ़ : डॉ. पीताम्बर अवस्थी की पुस्तक 'हिमालय में जलवायु परिवर्तन' का विमोचन

पिथौरागढ़ : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. पीताम्बर अवस्थी की 23वीं पुस्तक "हिमालय में जलवायु परिवर्तन : समस्या और समाधान" का ज्ञानप्रकाश संस्कृत पुस्तकालय सभागार में विमोचन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल मुख्य अतिथि थीं, जिनके साथ नगर के प्रबुद्ध साहित्यकार, कवि और सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी उपस्थित थे। मेयर कल्पना देवलाल ने पुस्तक के माध्यम से हिमालय में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों और उनके व्यवहारिक समाधानों पर प्रकाश डाला।

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पंत ने पुस्तक में हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार कारकों की पहचान और जैव विविधता, जल स्रोतों, पर्यावरण, वनों तथा ग्लेशियरों के संरक्षण के उपायों पर चर्चा की। सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह ने इसे शोधार्थियों, विद्यार्थियों, नीति निर्माताओं और आम जनता के लिए उपयोगी बताया। वरिष्ठ शिक्षक चिंतामणि जोशी ने डॉ. अवस्थी के गहन शोध और तथ्यपरक विश्लेषण की प्रशंसा की। कार्यक्रम में वृक्षारोपण भी किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर भगीरथ अवस्थी, डॉ. आनन्दी जोशी, लक्ष्मी आर्या, डॉ. नीरज चंद्र जोशी, दयानन्द भट्ट, लक्ष्मीदत्त तिवारी समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

19
1233 views

Comment