logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दमोह में हाइडेलबर्ग सीमेंट ने पर्यावरण दिवस अभियान का समापन किया

दमोह : हाइडेलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड के नरसिंहगढ़ प्लांट में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के दस दिवसीय पर्यावरण जागरूकता अभियान का भव्य एवं सफल समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अभियान का नेतृत्व यूनिट हेड ने किया, साथ ही मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सागर क्षेत्रीय अधिकारी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान, प्रतियोगिताएं, ग्रामीण जनसंपर्क गतिविधियां एवं सामुदायिक सहभागिता आयोजित की गईं। बच्चों, महिला समूहों, कर्मचारियों, श्रमिकों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की।

इस दौरान दमोह जिले के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाया गया एवं जल संरक्षण, वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। समापन समारोह में यूनिट हेड द्वारा प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों से "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधा लगाने एवं संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया गया।

नरसिंहगढ़ प्लांट के साथ-साथ हाइडेलबर्ग सीमेंट की पथरिया माइंस एवं इमलाई ग्राइंडिंग यूनिट में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुए, जहाँ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पर्यावरण प्रमुख डॉ. अशोक तिवारी ने पर्यावरण संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान का सफल संचालन किया। सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को अपनाने का संकल्प दोहराया।

14
751 views

Comment