भुवाखेड़ी में ब्रह्माकुमारी दीदियों ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधरोपण।
छबड़ा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की दीदियों ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत भुवाखेड़ी स्थित अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया।पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ दीदी नीलू और सीमा दीदी के नेतृत्व में केंद्र परिसर में छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पेड़ न सिर्फ हमें प्राणवायु देते हैं बल्कि धरती का तापमान भी नियंत्रित रखते हैं।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी केंद्र से जुड़ी जानकी लोधा आदि बहनों, सुरेश मेहरा व उनकी माँ सहित कस्बे के लोगों ने भाग लिया। दीदी नीलू और ओशो आशीष ध्यान केंद्र भुवाखेड़ी के संचालक एस. एल. नागर, स्वामी ध्यान गगन ने स्थानीय लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। सभी ने पौधों की देखभाल करने और उन्हें अपने बच्चों की तरह बड़ा करने का संकल्प लिया।अपने संदेश में वक्ताओं ने कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान प्रधानमंत्री और राजस्थान सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य हर नागरिक को प्रकृति से जोड़ना है। ब्रह्माकुमारी संस्थान लगातार इस तरह के सेवा कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश दे रहा है।संदेश:धरती को हरा-भरा बनाने के लिए हम सबकी भागीदारी जरूरी है। एक पेड़ मां के नाम लगाएं, उसका पालन-पोषण करें और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण का उपहार दें।