*सुलतानपुर जिले में यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों का किया
*सुलतानपुर जिले में यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण ।*
*उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारु निगम द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया ।*
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा केन्द्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारु निगम द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निर्वहन करने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है ।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।