logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*तालाब पर कब्जे का आरोप,पैमाइश में खानापूर्ति से भड़के ग्रामीण* *डीएम के आदेश के बाद भी नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई,लेखपाल पर गंभीर आरोप* सुलतानपुर।बल

*तालाब पर कब्जे का आरोप,पैमाइश में खानापूर्ति से भड़के ग्रामीण*

*डीएम के आदेश के बाद भी नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई,लेखपाल पर गंभीर आरोप*

सुलतानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रैंचा में तालाबी भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद राजस्व विभाग ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई और पैमाइश के नाम पर केवल खानापूर्ति कर दी गई।गांव निवासी अनिल कुमार यादव ने जिलाधिकारी को भेजी शिकायत में कहा है कि तालाब गाटा संख्या 1477 (ख) की भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने पूरे तालाब की पैमाइश करने के बजाय केवल एक स्थान पर फीता रखकर औपचारिकता पूरी कर ली।ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की वास्तविक सीमा का निर्धारण किए बिना ही जांच समाप्त कर दी गई, जिससे कब्जे की सही स्थिति सामने नहीं आ सकी। आरोप है कि राजस्व विभाग की इस कार्यप्रणाली से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मंशा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।उनका कहना है कि तालाब जैसी सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा न केवल सरकारी भूमि की सुरक्षा के लिए चुनौती है,बल्कि जल संरक्षण की व्यवस्था को भी प्रभावित कर सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से दोबारा निष्पक्ष पैमाइश कराने,पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

15
769 views

Comment