logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी सुनील सिंह समेत दर्जनभर पर घर में घुसकर फायरिंग व मारपीट का मुकदमा* जयसिंहपुर, सुलतानपुर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी

*पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी सुनील सिंह समेत दर्जनभर पर घर में घुसकर फायरिंग व मारपीट का मुकदमा*

जयसिंहपुर, सुलतानपुर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी सुनील सिंह समेत चार नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर फायरिंग, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गोसाईगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़िता नीलम निषाद के अनुसार, 3 जून की रात आरोपितों ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज की, फायरिंग की तथा महिलाओं समेत परिवार के कई सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि जाते समय हमलावर पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी भी दे गए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी

5
400 views

Comment