कानपुर: राष्ट्रीय शिक्षक कल्याण परिषद ने शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया
कानपुर: राष्ट्रीय शिक्षक कल्याण परिषद द्वारा 7 जून 2026 को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक शिक्षकों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के योगदान को सराहना और सम्मानित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मोहित शुक्ला (पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भाजपा) ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि श्री शिव स्वरूप मिश्रा (वरिष्ठ नेता, माध्यमिक शिक्षक संघ) ने शिक्षकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। आयोजक श्री आशीष कटियार, डॉ. एस. के. मिश्रा एवं ई. अभय श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।