बिजनौर में हाईवोल्टेज तार की लापरवाही से 20 वर्षीय जयदेव की मौत
बिजनौर: मंडावर क्षेत्र के ग्राम खलीलापुर उर्फ खिरनी में 11 हजार वोल्ट का हाईवोल्टेज तार कई दिनों से टूटकर खेत में पड़ा था। ग्रामीणों द्वारा बार-बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन बिजली विभाग ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस लापरवाही के कारण 20 वर्षीय जयदेव की जान चली गई।
इस घटना ने स्थानीय लोगों में गहरा रोष उत्पन्न कर दिया है और सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर इस मौत के लिए जिम्मेदार कौन होगा। ग्रामीणों और परिवारजन अधिकारियों से न्याय की मांग कर रहे हैं और बिजली विभाग की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।