आरंग में लक्की कोसले युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार
आरंग : छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी ने युवा कांग्रेस के विधानसभा स्तर पर कॉम्बो बाडी मैनेज करने के उद्देश्य से पूर्व पदाधिकारियों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई चुनाव प्रक्रिया शुरू की है ताकि युवा नेताओं को तैयार किया जा सके। इस प्रक्रिया के तहत आरंग विधानसभा क्षेत्र में लक्की कोसले को युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
लक्की कोसले ग्राम पंचायत बोडरा के निवासी हैं। उनका राजनीतिक सफर भंडारपुरी स्कूल के छात्र संघ अध्यक्ष पद से शुरू हुआ। उन्होंने ग्राम पंचायत बोडरा के बूथ अध्यक्ष और NSUI के जिला महासचिव रायपुर ग्रामीण के रूप में जिम्मेदारी संभाली। वर्तमान में वे आरंग विधानसभा क्षेत्र के सबसे कम उम्र के ग्राम पंचायत बोडरा के सरपंच हैं और गांव समाज की सेवा कर रहे हैं। शिक्षा में वे स्नातक, DCA और LLB की पढ़ाई कर रहे हैं।