logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोण्डा जिले में भाजपा नेता के चालक की दुर्घटना में हुई मौत

गोण्डा।  ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की आमने सामने से टक्कर से भाजपा नेता अमित सिंह के चालक की मृत्यु हो गयी।  नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी मे हुई सड़क दुर्घटना मे ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मृत्यु हो गयी।।

पुलिस सूत्रों के अनुसार , पैड़ी अजब सिंह गांव का रहने वाला 38 वर्षीय दिलीप सिंह बाइक से जा रहे थे कि आवास विकास कालोनी मे स्थित पावर हाउस के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हो गया ।

टसूचना मिलने पर भाजपा नेता अमित सिंह ने घायल दिलीप को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । उन्होनें बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे मे ले लिया गया है जबकि आरोपी चालक फरार हो गया । ।।।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है । मृतक दिलीप अमित सिंह की कार का चालक बताया गया है ।

143
37434 views

Comment