खतौली में निशुल्क योग शिविर संपन्न, विशेषज्ञों ने बताया मोटापा नियंत्रण और स्वस्थ जीवन का मंत्र
खतौली,। भारतीय योग संस्थान, खतौली द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण निशुल्क योग शिविर का शनिवार को हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में विधिवत समापन हो गया। शिविर में बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लेकर योग, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय प्रधान निर्मल कुमार जैन ने की। इस अवसर पर जिला प्रधान बाबूराम वर्मा, महिला जिला प्रधान श्रीमती शशि गुप्ता, जिला मंत्री तेजेंद्र भाटिया तथा संगठन मंत्री जगमोहन जैन का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शिविर का सफल संचालन अरुण धारीवाल द्वारा किया गया। शिविर की संयोजिका सीमा गुप्ता ने मोटापा रोगियों को विभिन्न सूक्ष्म क्रियाओं का प्रभावी अभ्यास कराया। वहीं संस्थान के अनुभवी योग शिक्षकों नरेश अग्रवाल, गीता जैन, राकेश गुप्ता, सरिता जैन, कुमकुम जैन, अंजली सिंह, सत्येंद्र काकरान, रोशनी सिंह, साध्वी ललिता, अरुण जैन एवं अनीता मेहता ने साधकों को आसन, प्राणायाम एवं ध्यान साधना का प्रशिक्षण दिया। शिविर में सूर्य नमस्कार, कमरचक्र आसन, वज्रासन, सिंह गर्जना, मधुर हास्य, शिथिल आसन, सर्प आसन, नितंब रोलिंग आसन, पादचक्र आसन, शवासन, विभिन्न प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। आसनों का प्रदर्शन प्रवित कुमार, अंजू विश्वकर्मा एवं अनुपा अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभी साधकों से फीडबैक प्राप्त किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने योग शिविर के प्रति सकारात्मक अनुभव साझा किए। अंजू विश्वकर्मा ने निष्काम कर्म एवं नियमित योग साधना द्वारा मोटापा नियंत्रण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। शिविर संयोजक राकेश गुप्ता ने संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे योग साहित्य एवं सामग्री के साथ-साथ खतौली नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योग कक्षाओं की जानकारी दी। संगठन मंत्री जगमोहन जैन ने साधकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें नियमित योगाभ्यास से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रांतीय प्रधान निर्मल कुमार जैन एवं जिला प्रधान बाबूराम वर्मा ने सभी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं साधकों का आभार व्यक्त करते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल मोटापा बल्कि अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं के समाधान में सहायक है। शिविर में भाग लेने वाले साधकों से प्राप्त धरोहर राशि वापस की गई। योग सामग्री एवं व्यवस्थाओं का दायित्व प्रवीन अग्रवाल, डॉ. ब्रह्म सिंह एवं प्रवीन गुप्ता ने संभाला। कार्यक्रम की सफलता में मदन छाबड़ा, अंजू खुराना, सुधांशु जैन, पदमा तोमर, अनुपम जैन, रीता गुप्ता, सीमा जैन, किशोर गोयल, पुष्पलता, नीतू जैन, राजकुमारी शर्मा, नीलम उपाध्याय सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।