logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली में बुंदेलखंड प्रवासी मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

शाहदरा (दिल्ली) : बुंदेलखंड प्रवासी मोर्चा की दिल्ली जिला शाहदरा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, समाज के उत्थान, शिक्षा, सामाजिक एकता तथा विभिन्न जनहितकारी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में बुंदेलखंड प्रवासी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल प्रजापति ने सदस्य और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए समाज संगठित करने, युवाओं को शिक्षा से जोड़ने एवं बुंदेलखंड के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। AIMA मीडिया के कन्हैया जी भी उपस्थित थे जिन्होंने बैठक की गतिविधियों को कवरेज प्रदान की। सभी पदाधिकारी और सदस्य संगठन को मजबूत करने तथा प्रवासी बुंदेलखंडवासियों को एक मंच पर जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हुए। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

31
2794 views

Comment