गिरिडीह में पिता ने तीन बेटियों की धारदार हथियार से हत्या
गिरिडीह: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरकडीहा गांव में एक पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल फैल गया।
सूचना मिलते ही एसडीपीओ जीतबाहन उरांव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।