बिजनौर: दो बहनों के कब्जे से स्मैक बरामद, गिरफ्तारी
बिजनौर कोतवाली शहर इलाके से दो सगी बहनों को स्मैक बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 111 ग्राम स्मैक बरामद की है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 89 हजार रुपए कैश भी जब्त किया है। बताया गया कि बहनों ने अपने भाई के बीमार होने के कारण स्मैक का धंधा संभाला था। मामले की जांच जारी है।