चमोली देवाल में भाजपा मंडल की समीक्षा बैठक आयोजित
चमोली देवाल: भाजपा मंडल देवाल की अहम समीक्षा बैठक देवाल विकास खंड सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा मुख्य अतिथि थे। बैठक आगामी विधि चुनावों को ध्यान में रखते हुए की गई थी जिसमें कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
विधायक भूपाल राम टम्टा ने भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनकी बातों को गंभीरता से लिया गया। बैठक में सवाड बूथ के आलम सिंह ने सुया से कुनार बैंड पर पुल निर्माण की मांग की, वाण से कृष्णा विष्ट ने सड़क एवं पार्किंग निर्माण की आवश्यकता जताई, जबकि क्षेपस रमेश गडिया ने पिडरघाटी के सुयाल कोट में बरसात से होने वाले भूस्खलन रोकथाम के लिए शीघ्र कार्यवाही की अपील की। विधायक ने इन मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।