चमोली देवाल में भाजपा मंडल की समीक्षा बैठक सम्पन्न
चमोली देवाल: भाजपा मंडल देवाल की अहम समीक्षा बैठक देवाल विकास खंड सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा मुख्य अतिथि थे। बैठक का आयोजन आगामी विधि चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया था।
विधायक भूपाल राम टम्टा ने भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनकी बातों को गंभीरता से लिया गया। बैठक में सवाड बूथ से आलम सिंह ने सुया से कुनार बैंड पर पुल निर्माण की मांग रखी। वाण से कृष्णा विष्ट ने सड़क एवं पार्किंग निर्माण की आवश्यकता जताई। क्षेपस रमेश गडिया ने बरसात से पूर्ण पिडरघाटी के सुयाल कोट में भूस्खलन रोकथाम के लिए शीघ्र कार्यवाही की बात कही। विधायक ने इन मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।