logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूंजीपथरा पुलिस ने NRVS स्टील प्लांट में हुई संगठित चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा प्लांट के जेसीबी ऑपरेटर, लोडर चालक ने ट्रेलर चालक और अन्य आरोपियों

पूंजीपथरा पुलिस ने NRVS स्टील प्लांट में हुई संगठित चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा
प्लांट के जेसीबी ऑपरेटर, लोडर चालक ने ट्रेलर चालक और अन्य आरोपियों की मिलीभगत से दिया गया चोरी को अंजाम
300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप एवं ईको वाहन सहित 9.08 लाख रुपये का मशरूका बरामद
संगठित अपराध की धारा 112(2) बीएनएस जोड़ी गई, 5 आरोपी गिरफ्तार
चोरी, लूट एवं अन्य संपत्ति संबंधी संगठित अपराधों में शामिल आरोपियों पर रायगढ़ पुलिस कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी : एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह
रायगढ़, 08 जून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने एनआरवीएस स्टील लिमिटेड प्लांट से लाखों रुपये मूल्य के एस.एस. स्क्रैप पाइप की चोरी के मामले का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से संगठित होकर कंपनी के भीतर रखे स्क्रैप पाइप को चोरी कर बाहर निकालने और बेचने की साजिश रची थी।
प्लांट के भीतर से 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप की हुई थी चोरी
एनआरवीएस स्टील लिमिटेड, पूंजीपथरा के प्रबंधक पवन अग्रवाल द्वारा दिनांक 06 जून 2026 की रात्रि थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि प्लांट के स्क्रैप यार्ड की जांच के दौरान लगभग 300 किलो एस.एस. स्क्रैप पाइप, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 08 हजार रुपये है, चोरी होना पाया गया। रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 135/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
सक्रिय सूचनातंत्र से खुला चोरी का राज
थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्लांट कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान थाना प्रभारी के सक्र

51
2274 views

Comment