logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चमोली देवाल: भाजपा मंडल की समीक्षा बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा

चमोली देवाल: भाजपा मंडल देवाल की अहम समीक्षा बैठक देवाल विकास खंड सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा मुख्य अतिथि थे। बैठक का आयोजन आगामी विधि चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया था। विधायक भूपाल राम टम्टा ने भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनकी बातों को गंभीरता से लिया गया।

बैठक में सवाड बूथ से आलम सिंह ने सुया से कुनार बैंड पर पुल निर्माण की मांग की, वाण से कृष्णा विष्ट ने सड़क एवं पार्किंग निर्माण की आवश्यकता जताई, जबकि क्षेपस रमेश गडिया ने बरसात से पूर्ण पिडरघाटी के सुयाल कोट में भूस्खलन रोकथाम के लिए शीघ्र कार्य करने पर जोर दिया। विधायक भूपाल राम टम्टा ने इन सभी मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

15
521 views

Comment