CM योगी का बड़ा फैसला, भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में 50% किराया छूट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परीक्षा केंद्र तक यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को यूपी रोडवेज की बसों में किराए पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
🔹 अभ्यर्थियों को बस में यात्रा करते समय केवल अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) दिखाना होगा।
🔹 प्रवेश पत्र दिखाने पर रोडवेज कर्मी आधे किराए पर यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
🔹 इस निर्णय से प्रदेश के दूर-दराज जिलों से परीक्षा देने आने वाले लाखों युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
सरकार का उद्देश्य:
किसी भी अभ्यर्थी को आर्थिक कारणों से परीक्षा से वंचित न होना पड़े और सभी को समान अवसर मिल सके।