शाहजहांपुर: जनता एक्सप्रेस में लोकोपायलेट और बेंडरों के बीच मारपीट
शाहजहांपुर: रोजा जंक्शन पर गाड़ी संख्या 15119 जनता एक्सप्रेस के रुकते ही लोकोपायलेट और बेंडरों के बीच मारपीट शुरू हो गई। ट्रेन के ब्रेकयान के अंदर बेंडरों ने लोकोपायलेट पर हमला किया, जिसके बाद लोकोपायलेट ने भी जवाबी कार्रवाई की।
लोकोपायलेट ने अपनी टीम और रेलवे यूनियन को सूचना दी, जिसके बाद यूनियन के सदस्य मौके पर पहुंचे और बेंडरों के साथ मारपीट कर उन्हें ट्रेन से बाहर खींच लिया। जब जीआरपी को इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने काफी प्रयास के बाद मामले को शांत करवाया। इस बीच यात्रियों ने अपने-अपने दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं, जिससे यात्रियों के बीच दहशत का माहोल बन गया।