logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामपुर भवानीपुर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया

बाराबंकी : विकासखंड सिरौलीगौसपुर के ग्राम पंचायत रामपुर भवानीपुर में स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत गांव के सार्वजनिक स्थल, सड़कें और नालियाँ साफ की गईं, जिससे स्वच्छता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान नियाज़ अहमद, ग्राम पंचायत सचिव मनीष शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार सोनी, कोटेदार हाजी नसीम, हाफिज रफीक अहमद, मोहम्मद अनस, सलमान, रियाज भुट्टू और रितेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सफाई कर्मियों को मास्क एवं सफाई किट वितरित की गई और उन्हें स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ग्राम प्रधान ने कहा कि स्वच्छ गांव ही स्वस्थ समाज की पहचान है और नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।

25
503 views

Comment