logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंबाला: गुलाबी देवी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिवार परेशान

अंबाला : थाना शहजादपुर क्षेत्र के अंतर्गत हनुमान भट्टा, कक्कड़ माजरा में गुलाबी देवी (जन्म वर्ष 1982), पत्नी धर्मेंद्र मांझी, लगभग 10-15 दिनों से लापता हैं। महिला मूल रूप से शाहजहांपुर, पटना (बिहार) की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ अंबाला क्षेत्र में मजदूरी का कार्य कर रही थी। अचानक उसके गायब होने से परिवार गहरे सदमे में है और लगातार उसकी तलाश कर रहा है।

परिजनों ने बताया कि गुलाबी देवी पिछले करीब दो सप्ताह से घर नहीं लौटी हैं। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश के बावजूद अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार ने आम जनता से सहयोग की अपील की है और प्रशासन तथा स्थानीय लोगों से भी महिला की खोज में मदद मांगी है। संपर्क नंबर बिट्टू 8709911792 और मोबाइल 7783030367 पर सूचना देने का अनुरोध किया गया है।

28
7237 views

Comment