logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायपुर में राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन ‘कर्तव्य’ का भव्य आयोजन

रायपुर: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायपुर शाखा एवं सिकासा रायपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दो दिवसीय राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन ‘कर्तव्य’ का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से 1000 से अधिक सीए छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में हुआ, जिन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के महत्व पर जोर दिया।

सम्मेलन में बोर्ड ऑफ़ स्टडीज के अध्यक्ष सीए राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष सीए ज्ञान चंद मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक सीए रवि अग्रवाल, महिंद्रा ग्रुप के डायरेक्टर मनोज अग्रवाल, सिकासा चेयरमैन सीए नितिन गुप्ता, रीजनल काउंसिल सदस्य सीए दिनेश कुमार अग्रवाल, सीए राजीव गुप्ता, और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। रायपुर आईसीएआई मैनेजिंग कमेटी की चेयरपर्सन सीए रश्मि वर्मा समेत कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।

सम्मेलन में 10 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक्नोलॉजी, कैपिटल मार्केट, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग, फाइनेंसिंग एवं यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स जैसे समकालीन विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। सीए शुभम केशवानी, सीए सुरभि गांधी, और सीए अंकिता पाटनी ने प्रेरक और ज्ञानवर्धक सत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ।

12
702 views

Comment