logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीतल नगरी डिपो में परिचालक प्रभात कुमार सिंह फिर चमके, सर्वोच्च आय देकर हासिल किया प्रथम स्थान

संवाददाता: देव ठाकुर (मीडिया प्रभारी)

बिल्सी/मुरादाबाद। पीतल नगरी डिपो के परिचालक प्रभात कुमार सिंह ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता से डिपो का मान बढ़ाया है। परिणाम के अनुसार प्रभात कुमार सिंह ने मुरादाबाद-बिल्सी-मैनपुरी मार्ग पर शानदार राजस्व (आय) देकर डिपो के टॉप-5 परिचालकों में प्रथम स्थान हासिल किया है। परिचालक प्रभात कुमार सिंह की इस बड़ी उपलब्धि पर पीतल नगरी डिपो के एआरएम (ARM) प्रेम सिंह ने उन्हें बधाई दी। एआरएम प्रेम सिंह ने कहा कि प्रभात कुमार जैसे समर्पित कर्मचारियों की बदौलत ही डिपो नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
इस सफलता पर परिचालक प्रभात कुमार सिंह ने मुरादाबाद, तहसील बिल्सी और कासगंज, मैनपुरी मार्ग के उन सभी सम्मानित यात्रियों का दिल से आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने कल उनके साथ सफर किया। उन्होंने कहा कि यात्रियों के इसी भरोसे और सहयोग की वजह से ही वह डिपो को रिकॉर्ड आय देने में सफल रहे हैं। संवाद

38
1491 views

Comment