कानपुर में सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत
कानपुर: सोशल मीडिया पर रील बनाने के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक सौरभ कुशवाहा की मौत हो गई। सौरभ संभलपुर का निवासी था और नेवी में भर्ती होने का सपना लेकर परीक्षा देने गया था। परीक्षा के बाद वह अपने चार दोस्तों के साथ घर लौट रहा था।
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित बछाऊपुर मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में सौरभ जो कार की सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो शूट कर रहा था, की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके चार दोस्त घायल हो गए। सभी दोस्त नेवी भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे थे और रास्ते में उत्साह में रील्स बना रहे थे।