उत्तराखंड में हरियाणवी पर्यटक का एक और विवाद सामने आया है।
उत्तराखंड में हरियाणवी पर्यटक का एक और विवाद सामने आया है। यमुनानगर के एक युवक की खच्चरवाले के साथ मारपीट हुई। आरोप है कि युवक ने हाथ में पहने स्टील के कड़े से खच्चरवाले का सिर फोड़ दिया। यह विवाद प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ धाम यात्रा मार्ग पर हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को घेर लिया। उसे जमीन पर बैठाकर वीडियो बनाई और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पहले भी हरियाणवियों ने स्थानीय लोगों के साथ झगड़ा किया और मारने की कोशिश की। वीडियो में उत्तराखंड के लोग कह रहे हैं कि हरियाणा के ऐसे लोगों को उत्तराखंड में आने से रोका जाए। इनका पहाड़ों पर आना बंद कराएं। इससे पहले कैथल के 2 टूरिस्टों को ऋषिकेश में नंगा कर पीटने की वीडियो सामने आई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बॉयकॉट उत्तराखंड कैंपेन शुरू हुआ था।