जनसुनवाई में कलेक्टर शिवम वर्मा ने केवट परिवार को न्याय का आश्वासन
इंदौर: हातोद बड़ी कलमेर स्थित केवट परिवार ने कलेक्टर शिवम वर्मा को ज्ञापन सौंपा जिसमें अपनी पैतृक भूमि एवं परिवार की सुरक्षा की मांग की गई। परिवार का आरोप है कि उनकी भूमि की फर्जी रजिस्ट्री 2001 में करवाई गई थी, जिसकी जानकारी उन्हें हाल ही में पिता के निधन के बाद मिली। परिवार के अनुसार, पिता की लगभग चार माह पूर्व दुर्घटना में मृत्यु के बाद जमीन पर कब्जा करने के प्रयास तेज हो गए।
परिवार ने चंदू नेता भाजपा उर्फ अशोक चौहान पर विवादित भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई कराने तथा कार्रवाई के दौरान पुरुषों और महिलाओं के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया। परिवार को जान से मारने की धमकियां मिलने के कारण उन्होंने प्रशासन से तत्काल संरक्षण की मांग की है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।