logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहजहांपुर रोजा जं:. लोकोपायलट और वेंडरों में मारपीट, यात्री भयभीत

शाहजहांपुर: आज रात ट्रेन संख्या 1519 जनता एक्सप्रेस लखनऊ से देहरादून लिए प्रस्थान करने से पहले लोकोपायलट और वेंडर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान वेंडर ने लोकोपायलट के सिर पर पत्थर मार दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस घटना के बाद विवाद और बढ़ गया लेकिन कुछ समय बाद मामला शांत हो गया।



लोकोपायलट ने इस घटना की सूचना यूनियन को दी, जिसके बाद रात 9:22 बजे यूनियन के कार्यकर्ता शाहजहांपुर रोजा जंक्शन पहुंचे और वेंडरों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट को बड़ी मुश्किल से जीआरपी ने नियंत्रित किया। इस घटना से यात्रियों में भय व्याप्त हो गया।

19
2708 views

Comment