logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुनि दर्पण निःशुल्क मासिक पत्रिका का विशेषांक कुशलगढ़ में लोकार्पित.

मुनि दर्पण प्रकाशन समिति डडूका द्वारा प्रकाशित मुनि दर्पण निःशुल्क मासिक पत्रिका के हर मास एक उपवास विशेषांक का लोकार्पण कुशलगढ़ में नवकार गार्डन में साधना महोदधि आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज, क्षेत्रीय विधायक रमीला खड़िया, पूर्व राज्य मंत्री भीमा भाई डामोर, जयंती लाल सेठ, विजय लाल कोठारी तथा हंसमुख सेठ ने किया। प्रारंभ में मुनि दर्पण के प्रधान संपादक अजीत कोठिया ने पत्रिका का परिचय दिया। संपादक मंडल सदस्य कमलेश कुमार जैन (गढ़ी) ने सभी मुनिराजों, आर्यिका,क्षुल्लिका माताजी तथा संघस्थ ब्रह्मचारी भैया बहनों को मुनि दर्पण की प्रतियां भेट की। इस अवसर पर अजीत कोठिया ने मुनि दर्पण प्रेरणा हेतु मुनि श्री सामायिक सागरजी महाराज का आभार व्यक्त किया। प्रायोजन हेतु विजयलाल कोठारी तथा सुलोचना कोठारी के प्रति साधुवाद व्यक्त किया गया।
आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज ने मुनि दर्पण निःशुल्क मासिक पत्रिका प्रकाशन हेतु संपादक मंडल सदस्यो को मंगल आशीर्वाद दिया। संचालन उपाध्याय मुनि श्री पीयूष सागरजी महाराज ने किया, आभार प्रदर्शन जयंतीलाल सेठ ने किया। सभी श्रावकों को मुनि दर्पण निःशुल्क मासिक की प्रतियां भेट की गई।

24
1519 views

Comment