पाकुड़ में 13 खनन कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
पाकुड़: पत्थर खनन पट्टों से संबंधित पर्यावरणीय स्वीकृतियों के प्रकरणों की जांच के क्रम में जिले के जिला खनन पदाधिकारी ने 13 खनन कारोबारियों के विरुद्ध नगर थाना, पाकुड़ में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह प्राथमिकी दस्तावेजों में पाई गई कथित विसंगतियों के आधार पर दर्ज की गई है। मामले में विधिसम्मत जांच एवं कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
जांच के दौरान मूल अभिलेखों, परिवेश पोर्टल पर उपलब्ध दस्तावेजों तथा अन्य संबंधित रिकॉर्ड का परीक्षण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने पारदर्शिता, जवाबदेही एवं विधि के शासन के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की है और जांच के उपरांत प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।