जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा कांठछजलैट मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के संबंध में निरीक्षण।
मुरादाबाद। आज दिनांक 06-06-2026 को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा कांठ–छजलैट मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के संबंध में उपजिलाधिकारी कांठ एवं क्षेत्राधिकारी कांठ के साथ स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की गई । इस दौरान सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति, यातायात प्रबंधन, अतिक्रमण की स्थिति एवं आमजन की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रेम मसीह संवाददाता