logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस लाइन नरसिंहपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ

पुलिस लाइन नरसिंहपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ
शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह हुआ
=======
मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को साकार करते हुए पुलिस लाइन नरसिंहपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में लगभग 50 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर के दौरान ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. स्वाति मीणा, डॉ. पल्लवी शर्मा, डॉ. मध्यांतिका एवं डॉ. बिन्सी मौजूद थे।

रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजहित के कार्यों में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी नागरिकों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से न केवल किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। शिविर के दौरान रक्षित निरीक्षक श्रीमती मनोरमा बघेल, सूबेदार लाखन बघेल, सूबेदार प्रियंक सराठिया, सूबेदार पुष्पराज सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग से श्री स्वप्निल चैारसिया, श्री अजय सेन, श्री अभिषेक कहार, शेख शाहरूख मौजूद थे।

#Narsinghpur
Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh

63
1163 views

Comment