logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व साइकिल दिवस के विशेष संस्करण में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा संडे ऑन साइकिल का किया गया आयोजन

वर्ल्ड साइकिल दिवस के विशेष संस्करण में भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा संडे ऑन साइकिल का किया गया आयोजन
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने जनसाधारण एवं खिलाड़ियों को फिटनेस जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
-
भारत सरकार एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण टीकमगढ़ द्वारा विश्व साइकिल दिवस के विशेष संस्करण में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया इस अवसर पर अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया, हार्टफुलनेस समन्वयक श्री नितिन बबेले, लायन क्लब अध्यक्ष श्री जिनेन्द्र जैन उपस्थित रहे।
इस दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय एवं सांसद प्रतिनिधि श्री वर्मा ने जनसाधारण एवं खिलाड़ियों को फिटनेस जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने साइकिल रैली के द्वारा जनसाधारण को फिटनेस के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन श्री वीरेंद्र चंसोरिया ने किया।
कार्यक्रम में हार्टफुलनेस, लॉयंस क्लब संगठन एवं सॉफ्टबॉल, हॉकी, फुटबॉल, स्विमिंग, क्रिकेट, सेपकटकरा के 200 से अधिक खिलाड़ी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पी प्रसन्ना कुमार, धनीराम अहिरवार, प्रियंक खरे, प्रिंस सेन, अनूप मंडल, कृतिका चंद्रा, अंकित राय, आसिफ खान, विनय प्रताप सिंह, अमन दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh
SP Tikamgarh
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh

66
1417 views

Comment