घणाहट्टी में अंतराज्यीय दंगल का भव्य आयोजन
घणाहट्टी : स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रविवार को घणाहट्टी के खेल मैदान में अंतराज्यीय दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के नामी पहलवानों ने भाग लिया और अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। क्षेत्र के सैकड़ों खेल प्रेमी इस आयोजन में उपस्थित रहे और पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया।
इस अवसर पर आईईईटी घणाहट्टी के अध्यक्ष हिमांशु डोगरा ने बड़ी माली -आशीष हरियाणा ₹51000/- प्रदान की, जबकि छोटी माली- चेतन सोलन जो व्यापार मंडल घणाहट्टी ने ₹31000/- दी। मुख्य अतिथि लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व विधायक सोहन लाल, जिला परिषद अनीता शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत श्री रोशन लाल ठाकुर सहित अन्य पंचायत पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्पोर्ट्स कल्चरल एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारियों व सदस्यों का विशेष योगदान रहा।