logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोठी बाजार : डीएस दांगी ने पर्यावरण संरक्षण में मिसाल कायम की

कोठी बाजार : कामाख्या गार्डन के सामने दांगी घाट पर समाजसेवी डीएस दांगी ने पिछले 10-12 वर्षों से नर्मदा तट पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने पौधों की परिवार के सदस्य की तरह देखभाल की है, जिससे लगाए गए पौधों का सर्वाइवल रेट लगभग 100 प्रतिशत रहा है।

पहले चरण में लगाए गए लगभग 500 पौधे अब बड़े वृक्ष बन चुके हैं, जबकि बाद के चरणों में लगाए गए अधिकांश पौधे भी स्वस्थ और जीवित हैं। दांगी स्वयं पाइप से पानी की व्यवस्था करते हैं, नियमित निगरानी करते हैं और गोबर खाद का उपयोग कर पौधों की देखभाल करते हैं। उनके प्रयासों से घाट क्षेत्र हराभरा और सुंदर बन गया है और यह पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।

0
979 views
1 shares

Comment