logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बुंदेलखंड प्रवासी मोर्चा की अहम बैठक दिल्ली में सम्पन्न

दिल्ली, विवेक विहार: बुंदेलखंड प्रवासी मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक विवेक विहार स्थित सविता बिहार मार्केट में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री दीनदयाल प्रजापति जी ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी तथा बुंदेलखंडवासियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के उत्थान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। श्री दीनदयाल प्रजापति ने सदस्यों से सामाजिक जागरूकता, आपसी सहयोग और संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। बैठक का समापन सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हुआ।

22
593 views

Comment