logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली शाहदरा में बुंदेलखंड प्रवासी मोर्चा की समीक्षा बैठक सम्पन्न

शाहदरा (दिल्ली) : बुंदेलखंड प्रवासी मोर्चा की जिला शाहदरा इकाई की समीक्षा बैठक शाहदरा स्थित सविता बिहार मार्केट में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीनदयाल प्रजापति जी ने किया, जिसमें जिला शाहदरा की कार्यकारिणी, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में बुंदेलखंड के प्रवासी नागरिक उपस्थित थे। बैठक में शिक्षा, सामाजिक एकता और विकास के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीनदयाल प्रजापति जी ने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया और विद्यालयों में प्रवेश, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्षाओं के संचालन जैसे विषयों पर बात की। बैठक में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले स्थित कुआताल धाम की अधूरी धर्मशाला के निर्माण को पूरा कराने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने सामाजिक एकता और सहयोग पर बल देते हुए कहा कि सभी को जातिवाद से ऊपर उठकर एकता और विकास की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। कार्यक्रम समाज और क्षेत्र के विकास हेतु सामूहिक सहयोग के संदेश के साथ समाप्त हुआ।

27
4688 views

Comment