FSSAI ने अखबार में तली हुई चीजें परोसने पर प्रतिबंध लगाया
देश: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में चाय की दुकानों, रेहड़ियों और छोटे-बड़े होटलों पर अखबार में समोसा, पकौड़ा या अन्य तली हुई चीजें परोसने और पैक करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस कदम का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा को बढ़ाना और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम करना है।
FSSAI ने स्पष्ट किया है कि इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जेल की सजा भी शामिल हो सकती है। यह नया नियम खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग और परोसने के तरीकों में सुधार लाने के लिए लागू किया गया है।