logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संजय तन्सोरे बने भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी

महेश्वर: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के सांगठनिक विस्तार के तहत संजय तन्सोरे को खरगोन का नया जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार एवं अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार, निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, जिला प्रभारी संगीता सोनी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राहमने की सहमति से की गई है। तन्सोरे के नाम की अनुशंसा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदशेखर भालसे, क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव व भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने की थी।

अपनी नियुक्ति पर संजय तन्सोरे ने शीर्ष नेतृत्व, मोर्चा के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा और अनुसूचित जाति मोर्चा की नीतियों व जनहितैषी कार्यों को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य निष्ठा से करेंगे। उनकी नियुक्ति पर जनपद अध्यक्ष अशोक डावर, मंडल प्रभारी सचिन सगर, भाजपा जिला मंत्री सिंधु जोशी, मोहिनी बाथम, यामिनी सोनी, महादेव पाटीदार, राम सेन, दीपक यादव, दीपक ढाले, दिनेश शाहनी, भवानी सिंगारे, कमल चौहान, वरिष्ठ नेता रमेश मित्तल, भूपेंद जैन, राजेंद्र गुप्ता, सत्यदेव बंदूके, के.सी. भालेकर सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

1
505 views

Comment