logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ देसी कट्टा-बंदूक और कारतूस के साथ बदमाश अरेस्ट, SP बोले- अपराध की साजिश रच रहा था भागलपुर में अपराध की साजिश रच रहे बदमाश को पुलिस ने

🔴ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 देसी कट्टा-बंदूक और कारतूस के साथ बदमाश अरेस्ट, SP बोले- अपराध की साजिश रच रहा था

👉भागलपुर में अपराध की साजिश रच रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने जानकारी दी।

👉इन्होंने बताया कि SSP के निर्देशन में जिले भर में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 5 जून को नाथनगर थाना क्षेत्र से सूचना मिली कि सुरेश मंडल नाम का व्यक्ति किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की नीयत से अपने पास अवैध हथियारों का संग्रह कर रहा है।

👉सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसका सत्यापन कराया। सूचना सही पाए जाने पर एसडीपीओ सिटी-2 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने सुरेश मंडल के ठिकाने पर छापेमारी की, जहां से एक देसी राइफल, एक देसी कट्टा, एक देसी बंदूक और सात कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामले में नाथनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

🌀आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस

👉पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इतने हथियार किस उद्देश्य से जमा किए थे और उनका इस्तेमाल किस प्रकार के अपराध में किया जाना था। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है, ताकि उसके संभावित आपराधिक संबंधों और गतिविधियों की पूरी जानकारी जुटाई जा सके।

👉प्रेस वार्ता में एसपी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि भागलपुर पुलिस अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने नाथनगर क्षेत्र में छापेमारी कर सुरेश मंडल के पास से एक देसी राइफल, एक देसी कट्टा, एक देसी बंदूक और सात कारतूस बरामद किए हैं।

👉आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने हथियारों का संग्रह किस उद्देश्य से किया था। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2
0 views

Comment