logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भोपाल: लालघाटी रेस्टोरेंट में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया

भोपाल: लालघाटी स्थित मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में रविवार सुबह छह रेस्टोरेंटों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से पहली से दूसरी मंजिल तक फैल गईं, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्टोरेंट से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग फैल गई। सूचना मिलते ही बैरागढ़ फायर स्टेशन से दमकल की आठ गाड़ियां और तीन वाटर टैंकर मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। दमकल कर्मियों ने दीवार तोड़कर अंदर घुसकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

1
157 views

Comment